दुबई। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एकदिवसीय बल्लेबाजों की ताजा रैंकिग में दूसरा स्थान कायम रखा है। वहीं, भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक स्थान फिसलकर सातवें स्थान पर आ गए हैं। आईसीसी के बयान के अनुसार, कोहली के 813 अंक हैं जबकि पहले स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स के 887 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला 778 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।