khaskhabar.com: शनिवार, 02 जुलाई 2016 6:06 PM (IST)
हरभजन ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि विराट जिस तरह से अपने आपको संभालते
हैं, वह देखकर काफी अच्छा लगता है। मुझे लगता है कि यह भारतीय क्रिकेट को
आगे ले जाने का बेहतरीन तरीका है। सही शारीरिक भाषा, भारत के लिए लड़ना और
सही परिणाम निकालने के लिए हमें ऐसी भावना की जरूरत है और विराट के पास वो
है। उन्होंने कहा कि यह उनकी शैली है या उन्होंने मुझसे सीखा है मैं नहीं
जानता। मेरे लिए यह भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने का सही संदेश है।