khaskhabar.com: शनिवार, 02 जुलाई 2016 6:05 PM (IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह लेग स्पिनर अनिल कुंबले के बाद भारत के दूसरे सफलतम स्पिनर हैं। हालांकि हरभजन फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। रविवार (3 जुलाई) को 36 साल के होने जा रहे हरभजन का मानना है कि टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की आक्रामकता टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।