khaskhabar.com: गुरुवार, 28 जुलाई 2016 6:36 PM (IST)
पल्लेकल। 21 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज कुशल मेंडिस के शतक (नाबाद 169 रन) के दम पर श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन गुरुवार (28 जुलाई) को संकट से निकलने में सफल रहा। हालांकि लगातार तीसरे दिन बरसात की बाधा के बाद खराब रोशनी के कारण पूरा खेल नहीं हो सका।