khaskhabar.com: गुरुवार, 28 जुलाई 2016 6:37 PM (IST)
स्टंप्स के समय तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 80 ओवर में छह विकेट पर
282 रन बना लिए थे। मेंडिस 243 गेंदों की पारी में 20 चौके व एक छक्का लगा
चुके हैं। करिअर का सातवां टेस्ट खेल रहे मेंडिस का यह पहला शतक है। उनके
साथ दिलरूवान परेरा पांच रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। श्रीलंका के पास
196 रन की बढ़त हो गई है और उसके चार विकेट बाकी हैं।