khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 5:33 PM (IST)
भारत के विश्व विजेता कप्तान धोनी ने एक किस्से का जिक्र करते हुए कहा कि
सचिन हमारे लिए भगवान हैं। जब मैं अपनी पहली श्रृंखला खेलने गया, जो
बांग्लादेश के खिलाफ थी, तो हमारी टीम की बैठक थी, सचिन उसमें थे और मैं
सचिन को बार-बार देखे जा रहा था। भारत के सीमित ओवरों के कप्तान ने कहा कि
श्रृंखला जल्द खत्म हो गई थी। मुझे मुश्किल से टीम के बड़े खिलाड़ियों से
मिलने का समय मिला।