khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 5:33 PM (IST)
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सफलतम कप्तानों में से एक हैं। धोनी एक दशक से भी ज्यादा समय से टीम इंडिया का अहम हिस्सा बने हुए हैं। कप्तानी के साथ उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग भी उल्लेखनीय रही है। धोनी जब पहली बार राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने थे तो वे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाल सचिन तेंदुलकर को देखते ही रह गए थे और उनसे मिलते हुए थोड़ा घबराए हुए भी थे। अपने जीवन पर बन रही फिल्म एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी के ट्रेलर लांच के मौके पर गुरुवार को यहां धोनी ने यह खुलासा किया।