khaskhabar.com: शनिवार, 13 अगस्त 2016 5:30 PM (IST)
सेंट लूसिया। भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि लंबे समय बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने से वे थोड़ा घबरा गए थे। भुवनेश्वर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल जनवरी में खेला था। हालांकि वे लगातार सीमित ओवरों में टीम का हिस्सा रहे हैं लेकिन चोट के चलते वे अंतिम एकादश से अंदर-बाहर होते रहे हैं।