Antigua 2nd day test match: Kohli double leaves WI long way to safety Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एंटिगा टेस्ट: भारत के 566 रन, इंडीज 31/1 रन

khaskhabar.com: शनिवार, 23 जुलाई 2016 08:13 AM (IST)
एंटिगा टेस्ट: भारत के 566 रन, इंडीज 31/1 रन
भारत ने भोजनकाल तक चार विकेट के नुकसान पर 404 रन बनाए थे। उस समय कोहली 200 और अश्विन 64 रनों पर नाबाद थे। कोहली भोजनकाल के तुरंत बाद आउट हुए। कोहली ने अश्विन के साथ पांचवें विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी की। दोनों ने पूरे संयम लेकिन भरपूर जोश के साथ 52 ओवरों का सामना किया और 3.23 के औसत से रन बनाए। भारत ने पहले दिन की समाप्ति तक चार विकेट पर 302 रन बनाए थे। कोहली 143 और अश्विन 22 रनों पर नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन इन दोनों ने भरपूर जोश के साथ खेलते हुए स्कोर को पहले 350 और फिर 400 के ऊपर पहुंचाया। कोहली भोजनकाल के ठीक बाद आउट हुए। उन्होंने 283 गेदों का सामना कर 16 चौके लगाए। कोहली का विकेट गिरने के बाद अश्विन ने विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (40) के साथ 71 रनों की उपयोगी साझेदारी की। साहा ने 88 गेंदों का सामना कर एक चौका और एक छक्का लगाया।

4/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement