khaskhabar.com: शनिवार, 23 जुलाई 2016 08:13 AM (IST)
भारत ने
चायकाल तक छह विकेट पर 512 रन बनाए थे और उस समय तक अश्विन अपना शतक पूरा
कर चुके थे। अमित मिश्रा 23 रन बनाकर शतकवीर का साथ दे रहे थे। चायकाल के
बाद भी यह साझेदारी जारी रही और दोनों ने सातवें विकेट के लिए 51 रन जोड़े।
अश्विन 253 गेंदों पर 12 चौके लगाने के बाद 526 के कुल योग पर आउट हुए।
मिश्रा का विकेट 566 के कुल योग पर गिरा।मिश्रा ने जिम्मेदारी के साथ खेलते
हुए चौथा अर्धशतक पूरा किया। अंतिम समय पर मिश्रा और समी ने काफी तेजी से
रन बटोरे। दोनों ने नौवें विकेट के लिए 40 रन बटोरे। मिश्रा ने 68 गेंदो
ंपर छह चौके लगाए जबकि समी ने नौ गेंदों पर दो छक्के उड़ाए।