टेस्ट में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे रहाणे
khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 11:01 AM (IST)
इस टेस्ट मैच से पहले रहाणे पाकिस्तानी बल्लेबाज यूनुस खान के साथ संयुक्त
रूप से 11वें स्थान पर थे। रहाणे ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 35 और
दूसरी पारी में 78 रन बनाए थे और भारत को 237 रनों से जीत दिलाने में अहम
भूमिका निभाई थी। इस जीत के साथ ही भारत ने श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त
ली है।