टेस्ट में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे रहाणे
khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 11:01 AM (IST)
दुबई। भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने का फायदा मिला है। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर आ गए हैं। यह रहाणे की टेस्ट में अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हैं।