khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 6:14 PM (IST)
श्याम किचन मसालों की शुद्धता के कारण ही इन्हें राजस्थान के प्रथम एगमार्क मसाले होने का गौरव प्राप्त हुआ। देखते ही देखते रामावतार अग्रवाल की मेहनत रंग भी लाने लगी और आज श्याम किचन मसाले उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब और गुजरात सहित देश के विभिन्न राज्यों में अपने पैर जमा चुका है और देश के बाहर विदेशों में भी श्याम किचन मसालों की काफी मांग है। आज ओमान, केन्या, नेपाल, नाइजीरिया और अन्य कई देशों में श्याम किचन मसालों के बड़ी मांग है। श्याम मसालों की बढ़ती मांग का ही नतीजा है कि आज देश के बड़े होलसेल और रिटेल मार्केट मेट्रो, के रिलायंस मार्केट, रिलायन्स फ्रेश और बिग बास्केट सहित अन्य बाजारों में भी श्याम किचन मसालों के सभी उत्त्पाद मिलते हैं। बढ़ती हुई मांग और अपने फैलते बाजार के बाद रामावतार अग्रवाल के सामने सप्लाई करना मुश्किल होता जा रहा था। जिसके बाद उन्होंने अप्रैल 2016 में जाटावाली इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई फैक्ट्री का भी शुभारम्भ किया है। इसे लेकर जब हमने बात की रामावतार अग्रवाल से तो उन्होंने कहा कि ये तो अभी शुरुआत है, मंजिलें अभी और भी है। उन्होंने एक ध्येय वाक्य सभी व्यापारियों को भी दिया कि जो काम आप करना चाहो, पहले उसकी पूरी जानकारी लो और फिर उपभोक्ताओं की इच्छा के अनुरुप उन्हें सामान का वितरण करना शुरू करो। सफलता अपने आप मिलेगी। उन्होंने श्याम धणी की सफलता और आज तक के सफर के लिए अपने पिता को मार्गदर्शक बताया।
अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना