न्यूयार्क। ब्राजील के शोधार्थियों ने कहा कि आधिकारिक आंकडों में जीका
वायरस से फैली महामारी को कम बताया जा रहा है। उनका कहना है कि जीका के कई
मामलों को गलत तरीके से डेंगू बता दिया जा रहा है।
साओ पाओलो के साओ जोस डो रियो प्रेटो मेडिकल स्कूल (एफएएमईआरपी) के मुख्य
शोधार्थी मॉरीसियो लार्सेडा नोगेरा ने कहा कि वर्तमान में सार्वजनिक
स्वास्थ्य प्रणाली और निजी प्रयोगशालाओं व अस्पतालों में जीका वायरस के
मरीजों को गलती से डेंगू का मरीज बता दिया जा रहा है, क्योंकि दोनों वायरस
मिलते-जुलते हैं।