Advertisement
जीरो टॉलरेंस : पी आर बेनीवाल के कारनामे आने लगे सामने, ईमानदार टाउन प्लानिंग अधिकारी की जरूरत

इसी तरह आरोप है कि गैर मुमकिन नाले की जमीन पर अजमेर विकास प्राधिकरण का भवन बनवा दिया गया। प्राधिकरण के कुल जोनल प्लान में से एक का भी मौके पर उपयोग सही मिलान नहीं हो पा रहा है। अजमेर बाग की जमीन को जोनल प्लान में सीधे व्यावसायिक दर्शा डाला। इस तरह के कई गंभीर कारनामे हैं जिनके आधार पर सख्त कार्ऱवाई होनी चाहिए। लेकिन, क्या बेनीवाल को एपीओ करने मात्र से इनके अपराध कम हो जाएंगे।
अजमेर के लोगों ने मांग की है कि बेनीवाल की एसीबी से आय से अधिक संपत्ति जुटाए जाने की जांच कराई जानी चाहिए। सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2013-14 में पत्नी और पुत्र के नाम 20 लाख, स्वयं के नाम 36 लाख की संपत्ति से सालाना 2 से 3 लाख रुपए की अतिरिक्त आय़ दर्शाई है। इसी तरह वर्ष 2014-15 में 36 लाख की संपत्ति 40 लाख की दर्शाई। लेकिन, पत्नी औऱ पुत्र की संपत्ति सरकारी रिकॉर्ड में दर्शाई ही नहीं गई है। ऐसी कई संपत्तियां हैं जो खरीदकर रिकॉर्ड में नहीं दिखाई गई हैं।
सूत्रों का कहना है कि नागौर के एक बड़े फार्म हाउस पर बेनीवाल को अक्सर आते-जाते देखा जाता है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को इसकी भी जांच करनी चाहिए। हो सकता है कोई बड़ा खुलासा हो जाए। क्योंकि अजमेर में आम चर्चा है कि अजमेर विकास प्राधिकरण की टाउन प्लानिंग शाखा से फाइलों को निकलवाने में काफी मोटा लेन-देने हुआ है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


