Zakir Naik to address media today Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जाकिर नाईक ने कहा, वह इस साल भारत नहीं लौटेंगे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 जुलाई 2016 08:29 AM (IST)
जाकिर नाईक ने कहा, वह इस साल भारत नहीं लौटेंगे
जाकिर नाइक ने कहा कि उन्हें उस समय झटका लगा जब उन्होंने देखा कि कई शो में पैनलिस्ट उनके बयानों को लेकर बहस कर रहे हैं और वे उनके आधे-अधूरे बयान थे। उन्होंने कहा कि मैं शांति दूत हूं. हर तरह के आतंकवादी हमले की निंदा करता हूं। जाकिर ने आत्मघाती हमले के प्रयोग को इस्लाम के खिलाभ बताया। उन्होंने कहा कि अगर आप मेरा वीडियों देखेंगे तो मैंने किसी व्याख्यान में आत्मघाती हमलावरों और आतंकी वारदात की हिमायत नहीं की है। यह इस्लाम के विरुद्ध है और हराम है। मासूम लोगों की हत्या किसी भी तरह से जायज नहीं है। अगर युद्ध के तौर पर यह प्रयोग किया जाता है, तो यह जायज है। यह देशहित में मानवता की बड़ी स्तर पर भलाई के लिए देश की नीति निर्धारकों और सेना की अनुमति से होना चाहिए। जाकिर ने कहा कि जान बचाने के लिए शराब पीना भी जायज है। अभी तक पुलिस-सरकार ने नहीं किया संपर्क

2/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement