Zakir Naik to address media today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जाकिर नाईक ने कहा, वह इस साल भारत नहीं लौटेंगे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 जुलाई 2016 08:27 AM (IST)
जाकिर नाईक ने कहा, वह इस साल भारत नहीं लौटेंगे
मुंबई। विवादित इस्लामिक धर्म प्रचारक और उपदेशक जाकिर नाइक ने शुक्रवार को सऊदी अरब से मुंबई में स्काइप के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भडक़ाऊ बताए जा रहे अपने उपदेशों पर सफाई दी। जाकिर ने निर्दोषों की जान लेने वाले आत्मघाती हमले को गलत करार दिया, हालांकि युद्ध में ऐसे हमलों का जायज बताया। नाइक ने आरोप लगाया कि भाषणों के वीडियो से छेड़छाड़ कर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। जाकिर नाईक ने कहा, वह इस साल भारत नहीं लौटेंगे। नाइक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होते ही पहले ढाका और फ्रांस के नीस में हुए आतंकी हमले की निंदा की। जाकिर ने इसके बाद कहा कि बांग्लादेश की एक रिपोर्ट के आधार पर भारतीय मीडिया ने मेरा ट्रायल शुरू कर दिया, जो गलत है। जाकिर ने कहा कि मेरे भाषणों ने आतंकवादियों को प्रेरित नहीं किया है, बल्कि यह मीडिया ट्रायल है जो मेरे खिलाफ चल रहा है। बता दें कि इससे पहले नाइक ने तीन बार प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द की है।
इस्लाम में आत्मघाती हमला हराम पर देशहित में सही

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement