Youths who got rid of addiction were honored-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशे से मुक्त हुए युवाओं का किया सम्मान

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 जनवरी 2025 6:11 PM (IST)
नशे से मुक्त हुए युवाओं का किया सम्मान
भीलवाड़ा। शहर के कोटा रोड स्थित नशा मुक्ति केन्द्र नई दिशाए सेवा संस्थान द्वारा नशे से दूर रहते हुए कई साल बीता चुके युवाओं का सम्मान करते हुए रिकवरी बर्थ-डे दिवस मनाया गया। संस्थान के निदेशक नरेंद्र सोनी ने बताया कि समरोह के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक धमेंद्र यादव ने नशे को अपराध की जड़ बताते हुए और इससे दूर रहने का आव्हान किया, साथ ही संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था नशा मुक्त समाज के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है, उन्होंने बताया कि रूढ़िवादी परंपराओं ने नशे के व्यापार को बढ़ावा दिया है,नशे के व्यापारी इन परंपराओं को बढ़ावा दे रहे है, हमें इन रूढ़िवादी परंपराओं का विरोध करते हुए समाज में एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। संस्थान द्वारा नशामुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयासो से समाज में जागृति लाने की अतिआवश्यक है। इस दौरान संस्था की डाक्टर नसीम जहां,अध्यक्ष राधेश्याम सोनी,संरक्षिका मंजू पोखरना,अरुण शर्मा,श्याम जोतवाणी,दीपक उजिर्पुरिया,आरती,पूजा,रेखा,जयदीप,मुकेश सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement