Youth will stay away from drunk - Subb Singh Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवाओं को नशे से रहना होगा दूर - सूबेसिंह यादव

khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 9:54 PM (IST)
युवाओं को नशे से रहना होगा दूर - सूबेसिंह यादव
टोंक। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार से दो दिवसीय तंबाकू आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर सूबे सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला के पहले दिन पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग और चिकित्सा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर जिला कलक्टर सूबे सिंह यादव ने कहा कि तम्बाकू नियंत्रण एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। उन्होंने पुलिस विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग की सक्रिय भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक करने की आवश्यकता हैं। साथ ही समझाईश के बाद पुलिस विभाग कानून का प्रभावी क्रियान्वयन भी करें। जिला कलक्टर ने कहा कि तम्बाकू नियंत्रण में शिक्षा विभाग विद्यालयों में बाल सभा के दौरान तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के सम्बध में छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक करें। ताकि हमारी भावी पीढी इस व्यसन से बच सकें। उन्होंने कहा कि तम्बाकू सेवन से न केवल स्वास्थ्य पर कुप्रभाव होता हैं, बल्कि इलाज में होने वाले खर्च से परिवार को आर्थिक हानि भी उठानी पड़ती हैं। इस दौरान अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी तंबाकू के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement