Youth shot dead in minor disputes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 नवम्बर 2016 6:59 PM (IST)
मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
कानपुर । महाराजपुर थाना इलाके में मामूली विवाद में दो पक्षों आमने-सामने आ गए। गुस्साए एक पक्ष ने तमंचे से दूसरे के एक युवक को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद घटना को अंजाम देने वाले परिवार सहित फरार हो गए। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महाराजपुर के दिबियापुर गांव में रहने वाले भानू केवट का गांव में रहने वाले पुत्तन से छप्पर डालने के मामूली बात में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से जुटे परिवारिक सदस्य जुट गए और गाली-गलौज होने लगी। गुस्साएं पुत्तन के बेटे सोनू व प्रकाश नारायण तमंचा ले आए और भानू के बेटे राम निवास (30) पर फायर झोक दिया। गोली की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई और हमलावर मौके से भाग निकले। यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा यह भी पढ़े :अखिलेश की रथयात्रा से पहले भिड़े समर्थक, पहुंचे मुलायम, शिवपाल भी

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement