Youth killed in train accident on jhansi Gwalior road-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्वालियर मार्ग पर ट्रेन से टकराया युवक, मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 7:31 PM (IST)
ग्वालियर मार्ग पर ट्रेन से टकराया युवक, मौत
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में झांसी-ग्वालियर मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जिसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। लेकिन काफी समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों की मानें मृतक समेत तीन युवक थे। तीनों आईटीआई के पास कच्ची शराब पीने गये थे। जहां शराब पीकर वह आपस में गाली गलौज करते हुए वापस आ रहा था। तभी झांसी-ग्वालियर मार्ग पर अप और डाउन की ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान उनमें मृतक सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह देख उन्होंने सम्बधित थाने की पुलिस से शिकायत की। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मौके पर नहीं पहुंची। मृतक कौन है और कहां से आया व कहां जा रहा था। यह स्पष्ट नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement