Youth killed by train, but did not get neck on body in Bhiwani-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रेन से कटा युवक, लेकिन शव पर गर्दन नहीं मिली

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 5:37 PM (IST)
ट्रेन से कटा युवक, लेकिन शव पर गर्दन नहीं मिली
भिवानी। रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव मिला है। उसके पास सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उज्जवल भविष्य न होने के चलते आत्महत्या की बात कहकर, जहर खाकर रेलगाङी से नीचे कटकर जान देने की बात लिखी है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि रेलवे लाइन के पास शव तो मिला, लेकिन गर्दन गायब है। जिसके बाद परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है। बैंक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवक मोनू बॉम्बे में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। वह 19 अप्रैल को भिवानी में ही उसके मामा की लङकी की शादी के लिए 9 अप्रैल को छुट्टी लेकर भिवानी आया था। मोनू को आज ही बॉम्बे वापस जाना था। परिजनों का कहना है कि मोनू कल दोपहर साढे़ चार बजे घर से अपनी बहन की किताबें लेने के लिए हांसी गेट के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश किया, नहीं मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मोनू के पिता सेवासिंह को सूचना दी कि उनके बेटे का शव खरकङी फाटक के पास मिला है ,लेकिन उसकी गर्दन गायब है। सूचना पाकर मोनू के पिता मौके पर पहुंचे।
सेवासिंह का कहना है कि गर्दन नहीं मिलने पर उन्होंने मामला दर्ज करवाया है और जांच की मांग की है। हालांकि उन्होंने कहा कि हत्या जैसा शक किसी पर नहीं है।
वहीं मामले की जांच कर रहे एसआई धर्मबीर सिंह ने आशंका जताई कि गर्दन रेलगाङी में उलझ कर चली गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि मोनू के धङ के पास एक सुसाईड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि उसे अपना कोई फ्यूचर दिखाई नहीं दे रहा। इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है।
मृतक के धङ के पास मिली जहर की तीन छोटी बोतल और सुसाईड नोट के आधार पर पुलिस व परिजन आशंका जता रहे हैं कि मोनू ने जहर खाकर रेलगाङी के नीचे आकर जान दी है। लेकिन किसी से किसी प्रकार का झगङा या कभी मोनू द्वारा कोई शिकायत ना करना तथा गर्दन ना मिलना मामले को पेचीदा बना रहा है। जिसको लेकर परिजनों की मांग पर पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। साथ ही मोनू अभी पढाई ही कर रहा था और उसकी उम्र भी मात्र 20 साल थी। ऐसे में भविष्य की चिंता सताना भी किसी को हजम नहीं हो रहा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement