Youth committed suicide by hanging-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

khaskhabar.com: सोमवार, 17 जून 2019 6:20 PM (IST)
फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
जयपुर। भांकरोटा इलाके में रविवार देर रात फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह फंदे पर लटका मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है। पुलिस ने बताया कि मृतक विनोद (35) मुण्डियारामसर की शिव कॉलोनी का रहने वाला था। रविवार देर रात उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सोमवार सुबह परिजन उसे बुलाने कमरे में पहुंचे, वहां विनोद फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारा और एम्बूलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस को मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement