Youth committed suicide by hanging-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फंदा लगाकर अधेड़ ने की आत्महत्या

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 जून 2019 8:25 PM (IST)
फंदा लगाकर अधेड़ ने की आत्महत्या
जयपुर। जवाहर नगर इलाके में बुधवार देर रात फंदा लगाकर एक अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक नवरंग (40) मूलत: डूंगरगढ बीकानेर का रहने वाला था। वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ टीला नंबर-7 जवाहर नगर में किराए से रहता था और मजदूरी करता था। शराब पीने का आदी होने के कारण आए दिन झगड़े से परेशान होकर उसकी पत्नी करीब दो माह पूर्व अपने पीहर चली गई थी। देर रात नवरंग ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब डेढ़ बजे एक युवक ने गेट खुले होने पर कमरे के अंदर झांककर देखा, तो नवरंग फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारा और एम्बूलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement