Young politicians distributed laddus-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवा राजनीतिज्ञो ने लड्डू वितरित किये

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 10:06 PM (IST)
युवा राजनीतिज्ञो ने लड्डू वितरित किये
चित्तौड़गढ़। राजस्थान में दूसरे स्थान पर गिने जाने वाले शहर के अनंत चतुर्दशी के चल समारोह मे युवा राजनीतिज्ञो की ओर लड्डू का वितरण किया गया है। क्षेत्रीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की ओर से चित्तौड़गढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक के बाहर लड्डू वितरण का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया। वही दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से विधायक पद के लिए दावेदारी कर रहे युवक कांग्रेस के मेवाड़ प्रदेश उपाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य दुष्यंतराज सिंह चुण्डावत ने भी नेहरू बाज़ार के बाहर बड़ी सादगी के साथ लोगो से मुलाक़ात करते हुए स्वयं अपने हाथों से लड्डू वितरित किये। लड्डू वितरण के बहाने दुष्यंत राज सिंह बस्सी लोगो मे अपनी पहचान बनाने मे कामयाब रहे। उल्लेखनीय हैं कि अनंत चतुर्दशी के उपलक्ष पर राजस्थान मे सबसे बड़ा चल समारोह कोटा मे आयोजित होता है और उसके बाद चित्तौड़गढ़ शहर मे आयोजित होता है। यहाँ सवेरे से ही प्रतिमा विसर्जन का दौर प्रारम्भ हो जाता हैं और मध्य रात्रि के पश्चयात तक अंतिम प्रतिमा का विसर्जन होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement