young man dead from Electric Current-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कमरे का दरवाजा खोलते समय युवक को आया करंट, मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 07 जुलाई 2018 4:15 PM (IST)
कमरे का दरवाजा खोलते समय युवक को आया करंट, मौत
करौली। भरतपुर उज्जैन के खुरासा गांव निवासी राजपाल की करौली में दोस्त के कमरे का दरवाजा खोलते समय करंट लगने से मौत हो गई। मृतक का शव करौली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं परिजनों को सूचना दे दी है, करौली आने पर मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक राजपाल 10th ओपन परीक्षा के आवेदन फॉर्म भरने करौली आया था। चिकित्सालय चौकी प्रभारी धारा सिंह ने बताया कि भरतपुर उज्जैन के खुरासा गांव निवासी राजपाल एक मित्र के साथ करौली 10th परीक्षा के आवेदन पत्र जमा कराने आया था। इस दौरान वह कलेक्ट्री के सामने चौबे कॉलोनी में रहने वाले अपने ही गांव के दिलीप के कमरे पर ठहरा था। आज दोपहर में दिलीप व एक दोस्त कमरे के बाहर बैठे। इस दौरान राजपाल ने कमरे में अंदर जाने के लिए जैसे ही दरवाजा खोला करंट लगने से चिपक गया। इस दौरान लोगों ने युवक राजपाल को छुड़ाने का प्रयास किया और गंभीर अवस्था में करौली चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से युवक दिलीप व अन्य साथी का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement