Yogi govt downgrades security of Azam Khan and Dimple Yadav, Vinay katiyar get z security-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी ने हटाई डिंपल यादव, आजम की जेड सिक्योरिटी, विनय कटियार को मिली...

khaskhabar.com: रविवार, 23 अप्रैल 2017 10:37 AM (IST)
योगी ने हटाई डिंपल यादव, आजम की जेड सिक्योरिटी, विनय कटियार को मिली...
लखनऊ। योगी सरकार ने वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा में बदलाव किया है। योगी आदित्यनाथ पूर्व सीएम अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव, पूर्व मंत्री आजम खान, रामगोपाल यादव की जेड श्रेणी की सुरक्षा को घटाकर वाई श्रेणी का कर दिया है। वहीं बीजेपी सांसद विनय कटियार को जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा में बदलाव का फैसला योगी सरकार की सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया। सुरक्षा समिति की बैठक में समजवादी सरकार में विधायक रहे कई लोगों की सुरक्षा को भी वापस लेने का फैसला किया। अखिलेश के चाचा और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव की भी जेड श्रेणी की सुरक्षा घटाकर वाई श्रेणी की कर दिया है। हालांकि पूर्व सीएम अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और मायावती की जेड श्रेणी की सुरक्षा को बरकरार रखा गया है।
कैसे होती है समीक्षा:

गौरतलब है कि किसी भी वीआईपी को सुरक्षा देने का निर्णय खतरे के आंकलन के बाद होता है। अगर किसी वीआईपी की सुरक्षा को खतरा होता है तो उसे सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी होती है। किसी वीआईपी को खतरा होने पर उसे सरकार के समक्ष सुरक्षा के लिए आवेदन करना होता है। इसके बाद खुफिया एजेंसियों से रिपोर्ट मांगी जाती है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement