Advertisement
25 मार्च को होगा योगी सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, मौजूद रहेंगे कई विशेष मेहमान

आगामी लोकसभा चुनाव (2024) को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल का गठन होगा। पुराने के साथ नए चेहरों को भी तरजीह दी जााएगी। सूत्रों के अनुसार ज्यादातर नाम तय किए जा चुके हैं। संगठन में रहकर बेहतर काम करने वालों को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस बार महिलाओं ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर सुरक्षा और सुशासन के मुद्दे पर भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई है, लिहाजा मंत्रिमंडल में महिलाओं को खास तवज्जो मिलेगी। कुछ युवा और चर्चित चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में करीब कई हजार लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसमें दो सौ वीवीआईपी अतिथियों की सूची तैयार की गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


