Yogi Adityanath Election Commission sought report-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CM योगी ने गठबंधन के उम्मीदवार को बाबर का वंशज बताया, EC ने मांगी रिपोर्ट

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अप्रैल 2019 4:04 PM (IST)
CM योगी ने गठबंधन के उम्मीदवार को बाबर का वंशज बताया, EC ने मांगी रिपोर्ट
लखनऊ। चुनाव आयोग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक ओर बयान पहुंचा हैं। जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को बाबर का वंशज करार दिया है। यह बात संभल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेे चुनावी सभा में कही थी। आपको बताते दें कि मुख्यमंत्री पर चुनाव अायोग ने तीन दिन तक प्रचार करने पर बैन लगा दिया था। योगी आदित्यनाथ जब 72 घंटे का बैन खत्म हुआ उसके बाद अपनी पहली सभा करने संभल पहुंचे तो उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधते हुए सपा-बसपा के उम्मीदवार शफीकुर रहमान बर्क को बाबर का वंशज करार दिया था। इसकी उत्तर प्रदेश चुनाव अधिकारी ने योगी के बयान की वीडियो फुटेज और ट्रांसक्रिप्ट मांगी है, यह रिपोर्ट केंद्रीय चुनाव आयोग के पास भी भेजी जाएगी। आपको बताते जाए कि संभल की जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि पिछली सरकारें कब्रिस्तान के लिए पैसा देती थीं, श्मशान के लिए नहीं लेकिन हम सभी के लिए पैसा दे रहे हैं। जिस व्यक्ति को वंदे मातरम गाने में संकोच होता है, उसे वोट पाने का कोई अधिकार नहीं है। स्थानीय सपा-बसपा उम्मीदवार के लिए कहा था कि अपने आप को बाबर की औलाद कहने वाला व्यक्ति आज गठबंधन का प्रत्याशी बनकर आपके सामने आया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement