Yogi Adityanath condoled the death of Somnath Chatterjee-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताया

khaskhabar.com: सोमवार, 13 अगस्त 2018 11:17 AM (IST)
योगी आदित्यनाथ ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर चटर्जी की सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। योगी ने शोक संदेश में कहा, ‘‘सोमनाथ चटर्जी ने अपने योगदान से भारतीय संसद की गौरवशाली परंपराओं को समृद्घ किया। उन्होंने हमेशा समाज के गरीब, कमजोर और उपेक्षित वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी।’’ मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए चटर्जी के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई।
गौरतलब है कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का सोमवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। बीते कई दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। उनका इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement