Q- आपका राजनीतिक एजेंडा क्या है?
A- देश को विकल्प की जरूरत है। जो बिमारी को ठीक करने आया था आज वो पार्टी खुद सबसे बड़ी बीमारी का शिकार है। आम आदमी पार्टी ने देश के करोड़ों लोगों के विश्वास के साथ धोखा किया। हमें एक नया विकल्प स्थापित करना है। ये कोई आसान काम नहीं है। आज भी देश में जज्बा है। पिछले डेढ़ साल में काफी युवा स्वराज इंडिया से जुड़े हैं।