yoga teacher will Appoint in barmer police department-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस में भर्ती होंगे योग प्रशिक्षक, बाड़मेर में मांगे आवेदन

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 11:00 AM (IST)
पुलिस में भर्ती होंगे योग प्रशिक्षक, बाड़मेर में मांगे आवेदन
बाड़मेर। पुलिसकर्मियों को योग प्रशिक्षण दिए जाने के लिए योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति हेतु 10 अक्टूबर तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए हंै। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला ने बताया कि पुलिस विभाग बाड़मेर में दो पूर्णकालिक एवं चार अंशकालिक योग प्रशिक्षक नियुक्त किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि योग प्रशिक्षक की नियुक्ति हेतु वांछित योग्यताएं यूजीसी अधिनियम के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ योग में स्नातक, हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में निपुर्णता तथा कम्प्यूटर का ज्ञान अथवा स्नातक के पश्चात् न्यनूतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय, संस्थान से योग शिक्षा, योग अध्ययन, योग विज्ञान में कम से कम एक वर्ष का डिप्लोमा व स्नातक के पश्चात् किसी प्रतिष्ठित संस्थान में व्यावहारिक शिक्षण का दो वर्ष का अनुभव तथा योगिक अभ्यास करने की व्यावहारिक क्षमता होना आवश्यक है। जिसके लिए कौशल परीक्षा ली जाएगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement