khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जून 2019 7:25 PM (IST)
पहले समय में, लोग अपने दैनिक जीवन में योग और ध्यान, पूरे जीवन भर
स्वस्थ और ताकतवर बने रहने के लिए किया करते थे। आज के समय में इस भीड़
वाले व्यस्त वातावरण में योग करना दिन प्रति दिन कम होता जा रहा है।योग
धर्म नहीं बल्कि निरोगी जीवन,यौवन और कल्याण का विज्ञान है।”
आगे
बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा”योग का काम जोड़ना है और प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी जी ने योग के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ा है।
प्रधानमंत्री के प्रयास से आज योग को पूरे विश्व ने अपनाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि पूरी दुनिया योग करे, निरोग रहे,
योग्य बने और मानव कल्याण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।वर्तमान समय
में शारीरिक, मानसिक और आर्थिक संतुलन बनाए रखने में योग अपनाना महत्वपूर्ण
है। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मेरी आप सभी से अपील है कि योग को
अपने नियमित जीवन में उतारें और बीमारीयों से मुक्त रहें।