Yoga is not religion but science: Anurag Singh Thakur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योग धर्म नहीं बल्कि विज्ञान है: अनुराग सिंह ठाकुर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जून 2019 7:25 PM (IST)
योग धर्म नहीं बल्कि विज्ञान है: अनुराग सिंह ठाकुर
धर्मशाला। पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री और हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने आयोजित एक कार्यक्रम में एक हज़ार से ज़्यादा लोगों के साथ सामूहिक योग अभ्यास कर लोगों से योग को नियमित जीवन में उतारने की अपील की है। अनुराग ठाकुर ने कहा”बिना किसी समस्या के जीवन भर तंदुरुस्त रहने का सबसे अच्छा, सुरक्षित, आसान और स्वस्थ तरीका योग है।योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक स्तर जैसे सभी आयामों पर नियंत्रण के द्वारा उच्च स्तर की संवेदनशीलता प्रदान करता है। आज पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर Yoga for Climate Action थीम के माध्यम से बताने की कोशिश है कि योग से जलवायु परिवर्तन का समाधान मिल सकता है। ‬योग का अभ्यास हमें शरीर और मस्तिष्क के जुड़ाव द्वारा शरीर और मस्तिष्क के अनुशासन को सिखाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement