Yoga Camp and Tree Plantation Held at Government School in Maheshwara Kalan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महेशवरा कलां के राजकीय विद्यालय में योग शिविर व पौधरोपण आयोजित, विद्यार्थियों ने सीखे योगाभ्यास

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 2:21 PM (IST)
महेशवरा कलां के राजकीय विद्यालय में योग शिविर व पौधरोपण आयोजित, विद्यार्थियों ने सीखे योगाभ्यास
नियमित योग से बढ़ती है एकाग्रता और सकारात्मक सोच : कीर्ति शर्मा दौसा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महेशवरा कलां में विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए एक दिवसीय योग शिविर एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग और प्राणायाम से होगा सर्वांगीण विकास
शिविर में पतंजलि महिला योग समिति, दौसा की जिला प्रभारी कीर्ति शर्मा ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योग और प्राणायाम करने से बच्चों में एकाग्रता, स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संचार होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ शरीर और तीव्र बुद्धि के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. यश शर्मा और पार्थ शर्मा ने प्राणायाम सत्र में सहयोग दिया।
पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी
योग सत्र के पश्चात विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। शिक्षा विभाग के पूर्व उपनिदेशक बृजेश शर्मा ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ हमें प्राणवायु, फल-फूल और औषधियां प्रदान करते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बीरबल मीना एवं उप प्रधानाचार्य सीमा मीणा ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण को जरूरी बताया। योग गुरु सुरेश शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, अनुशासन, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और देशभक्ति की भावना जागृत कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement