प्रवक्ता ने कहा अमेरिका विद्रोहियों के बीच फंसे अन्य अमेरिकी नागरिकों की
‘तत्काल और बिना शर्त’ रिहाई का आग्रह करता है। एक हौथी अधिकारी ने शनिवार
को कहा कि उनके समूह ने दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया है, जिन्हें यमन
की राजधानी सना में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ओमान की
मध्यस्थता में इन्हें एक हौथी समूह के वापसी के बदले रिहा करने का सौदा हुआ
था। अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने इन बंधकों को शनिवार को ओमान के अधिकारियों
को सौंप दिया।’’ इन रिहा हुए लोगों में एक अंग्रेजी का अध्यापक भी शामिल
है, जिसे 21 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।
(आईएएनएस)