वाशिंगटन। यमन में हौथी विद्रोहियों द्वारा बंधक बनाए गए दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया गया और वे ओमान रवाना हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने शनिवार को कहा कि मस्कट स्थित अमेरिकी दूतावास के अधिकारी हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं। टोनर ने कहा, ‘‘हम हमारे नागरिकों की रिहाई के लिए सहयोग के लिए महामहिम सुल्तान कबूस बिन सईद अल सईद और ओमान की सरकार के अत्यंत आभारी हैं।’’