Advertisement
फ्रेंडशिप डे पर इजरायल ने भारत से कहा, ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’

दूतावास ने इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हाथ मिलते हुए और अन्य क्षणों की तस्वीरों वाला एक छोटा वीडियो भी पोस्ट किया।
पिछले महीने मोदी और उनके इजरायली समकक्ष का 10 मंजिल ऊंचा पोस्टर इजरायल में सत्तारूढ़ लिकुड पार्टी के तेल अवीव स्थित मुख्यालय पर टांगा गया था। इजरायल में 17 सितंबर को होने वाले आम चुनाव के प्रचार के तहत यह पोस्टर टांगा गया था।
लिकुड पर मोदी के अलावा नेतन्याहू के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन के पोस्टर भी टांगे गए हैं।
नेतन्याहू मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर सबसे पहले बधाई देने वाले वैश्विक नेताओं में से थे।
मोदी 2017 में इजरायल दौरे पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे। नेतन्याहू ने जनवरी 2018 में भारत का दौरा किया था।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


