लीमा। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आगामी एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के आर्थिक मामलों के नेताओं की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को पेरू पहुंच गए। इस लैटिन अमेरिकी देश की यह उनकी पहली राजकीय यात्रा है। शी ने इससे पहले इक्वाडोर का भी दौरा किया।
एपेक बैठक पेरू की राजधानी लीमा में गुणवत्ता विकास एवं मानव विकास शीर्षक के तहत 19-20 नवंबर को होगी। शी एपेक के सीईओ के सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे और एपेक की कारोबारी सलाहकार परिषद के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे और एपेक के सदस्य देशों के साथ भी मुलाकात करेंगे।