Wreathed on the statue of Subhash Chandra Bose on his birth anniversary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनकी मूर्ति पर किया माल्यार्पण

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जनवरी 2024 11:05 PM (IST)
सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनकी मूर्ति पर किया माल्यार्पण
उदयपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी, आज़ादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा एवं जय किशन चौबे ने मल्ला तलाई स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहा पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शर्मा ने सर्वप्रथम मूर्ति का दुग्धाभिषेक किया तदुपरंत पानी से स्नान करवाकर पुष्पांजलि अर्पित की। शर्मा ने गोष्ठी में कहा कि विभिन्न आंदोलनों के अगुआकार नेताजी ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका को निभाया और युवाओं में आजादी के लिए लड़ने का जज्बा पैदा किया। नेताजी ने आजादी के लिए जय हिन्द, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, चलो दिल्ली जैसे नारे दिए जिन्होंने युवाओं में आजादी के लिए प्रेरणा का काम किया। आजादी के लिए उनके द्वारा किये गए संघर्ष के लिए कृतज्ञ राष्ट्र उनकी जयंती पर उन्हें नमन कर रहा है। नेताजी की जीवनी, उनके क्रांतिकारी विचार और उनका कठोर त्याग व बलिदान भारतीय युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक रहा है और आगे भी रहेगा। युवाओं को नेताजी के पद चिन्हो पर चलते हुए स्वार्थ की भावना छोड़कर देश को विकसित बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।
इधर रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर भी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रो. विमल शर्मा, कन्हैया लाल मेनारिया, मनोहर मुंदड़ा, ओम प्रकाश माली, इन्द्र सिंह राणावत, अविनाश खटीक, डॉ. संदीप गर्ग, अजय गंगानी, सुन्दर जी तलेसरा, अशोक मंदवानी राजवीर मेघवाल आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement