Advertisement
विश्व योग दिवस मनाया धूमधाम से

योग शिक्षिका रूपा जी सोनी ने उपस्थित जनों को योग करवाया एवं प्रतिदिन योगाभ्यास करने का आग्रह किया। साथ ही योग की बारीकियों को समझाते हुए विभिन्न रोगों के निवारण हेतु कौन-कौन से योग का उपयोग कर रोग भगाया जा सकता है। ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
कार्यक्रम में जानी-मानी साहित्यकार मनीषा आर्य ने अपने विचार रखे, ऋषि मुनियों द्वारा प्रदत को योग को भारत की सांस्कृतिक धरोहर बताया।
नयाशहर मण्डल मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग के लिए किए गए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की जानकारी सभी को देते हुए कहा कि 2014 में संयुक्त राष्ट्रीय संघ की बैठक में भारत द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर धरती के 180 से ज्यादा देशों ने समर्थन कर योग दिवस मनाने के निर्णय को सर्वसम्मति से पारित किया था, जो आज एक उत्सव के रूप में पूरी दुनिया मना रही है। कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य तारा सोनी मंडल उपाध्यक्ष अनंत लाल नाथ एडवोकेट गिरिराज व्यास पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जी सोनी ओम आचार्य विनोद टॉक मीनाक्षी व्यास आदि ने अपने विचार रखे।
विमला सोनी पुष्पा सोनी कंचन सोनी सुषमा सोनी सुधा सोनी सुरेश मारू नया शहर मंडल महामंत्री कमल भदानी संजय सोनी धर्म प्रकाश सोनी आईटी सेल संयोजक गौरव मारू किशन तोमर गोपी अग्रवाल अशोक कुमार नवीन कुमार महात्मा आदि आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आगंतुकों का धन्यवाद राधेश्याम जी सोनी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मधुसूदन शर्मा ने किया। लालगढ़ मण्डल में समता नगर स्थित पार्क में योग प्रशिक्षक लक्ष्मण मोदी, लालगढ़ मण्डल मंत्री उमाशंकर सोलंकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लालगढ़ मण्डल के ही आर. सी. पी. कॉलोनी में स्थित पार्क में मण्डल महामंत्री विश्वजीत सिंह पंवार ने युवा साथियों के साथ योग कार्यक्रम किये। मुक्ता प्रसाद मण्डल में मुक्ता प्रसाद नगर में स्थित पार्क में योग शिक्षक शैलेश रिज्वानी, एडवोकेट कौशल शर्मा, मनीष श्रीमाली, राहुल मण्डल, अर्जुन सिंह आदि गणमान्य गण उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी जस्सूसर मंडल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से योग दिवस मनाया। बीकानेर आज दिनांक 21 जून 2023 को जस्सूसर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा के नेतृत्व में जस्सूसर मंडल द्वारा तीन स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के कार्यक्रम आमजन को जन जागृत कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग किये।
लोडा मोडा बगीची में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में किसान नेता एडवोकेट जयनारायण व्यास, भारतीय जन संघ के वरिष्ठ नेता दाऊलाल गहलोत और योग गुरु पियूष व्यास के सानिध्य में जस्सूसर मंडल ने बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों, पन्ना प्रमुखों की उपस्थिति में योग किया।योग के सभी आसन किए गए।किसान नेता जयनारायण व्यास ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया और एक शरीर तभी निरोगी रह सकता है जब इसे हम योग मय मनाए ।योग गुरु पियूष व्यास ने कहा कि योग जीवन का आधार है। हम सभी को नित्य प्रतिदिन सुबह के समय 30 मिनट योग करना चाहिए । करो योग रहो निरोग।
लाली बाई पार्क में बूथ के महामंत्री भुवनेश पुरोहित योग गुरु के नेतृत्व में योग दिवस के कार्यक्रम हुए। जस्सूसर गेट स्थित पार्क में वरिष्ठ भाजपा नेता दाऊ जी गहलोत, ब्रह्मानंद जी गहलोत के सानिध्य में योग के कार्यक्रम किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित योग गुरु पियूष व्यास का स्वागत अभिनंदन पूर्व मंडल अध्यक्ष जेपी व्यास ने किया।
योग दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा किसान नेता जय नारायण व्यास, दाऊ लाल गहलोत, योग गुरु पीयूष व्यास, पूर्व मंडल अध्यक्ष जेपी व्यास, वार्ड पार्षद सुधा आचार्य, कामिनी आचार्य, बूथ प्रभारी पश्चिम विधानसभा राजकुमार पारीक आईटी संयोजक किशन मूलचंद सोनी भागीरथ स्वामी महामंत्री खेत नाथ, चोरू लाल सुथार, भारत भूषण भाखर, बलदेव स्वामी, उपाध्यक्ष जुगल किशोर आचार्य, भवानी प्रजापत, सुभाष पुरोहित, दिनेश कुमार चौहान, भेरु ओझा, रामसा गहलोत, सत्यनारायण स्वामी, अशोक लोहार, नारायण माली, विमल सिंह चौहान, लोकजीत, हरिदास स्वामी, सुल्तान सिंह राठौड़, ओम कुमावत, मांगीलाल बिश्नोई, अशोक सांखला सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


