World Breastfeeding Week Awareness Workshop Organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व स्तनपान सप्ताह जागरूक कार्यशाला का आयोजन

khaskhabar.com: रविवार, 04 अगस्त 2024 2:24 PM (IST)
विश्व स्तनपान सप्ताह जागरूक कार्यशाला का आयोजन
पाली। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को स्तनपान के प्रति जागरूक करने के उद्देष्य से हर वर्ष 1 से 7 अगस्त के दौरान ’’ विश्व स्तनपान सप्ताह’’ विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया जा रहा है आज इसी को लेकर जागरूक कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसका मुख्य उद्देष्य आमजन को विषेषरूप से माताओं को स्तनपान के बारे में जागरूक करना है ताकि उन्हें स्तनपान के बारे में पर्याप्त जानकारी मिल सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में स्तनपान के बारे में जनजागरण हेतु विभिन्न स्तरों पर कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी को लेकर स्तनपान सप्ताह के तृतीय दिवस पर ए.एन.एम. प्रषिक्षण केन्द्र पर प्रषिक्षणाधीन प्रषिक्षणार्थियों के लिये पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में काफी संख्या में प्रषिक्षणार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया तथा चित्रों एवं पोस्टर के माध्यम से मॉं के दूध के महत्व के संदेष प्रदान किये। स्तनपान सप्ताह के दौरान सैकड़ों प्रषिक्षणार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य के. सी. सैनी ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रषिक्षणार्थियों तथा गतिविधि में सहयोग एवं मार्गदर्षन करने वाले सभी प्रषिक्षकों का आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement