Advertisement
विश्व दमा दिवस : नियमित व्यायाम करें, संतुलित आहार लें

लक्षणः- अस्थमा में मरीज को बार-बार खाॅसी आना, सांस लेने में घवराहट होना या सीटीसी बजना, छाती में जकड़न (कसाव) महसूस होना, बच्चो में सूखी खाॅसी आना, पसली चलना जैसे लक्षण होते है।
कारणः- वे चीजे जो आपके फेफड़े मे परेशानी पैदा करती है और आपके अस्थमा के लक्षणों को बढाती है उन्हे ट्रिगर्स कहते है जैसे धूल, धुआ, तेज गंध, ठण्डी हवा, सर्दी जुकाम, प्रदूषित वायु, परागकर्ण, पालतू जानवरों के बाल, भोज्य पदार्थ, कीटनाशक दवायें, कभी कभी भावनात्मक गुस्सा भी अस्थमा को बढाता है। अलग-अलग व्यक्तियों के लिए एक या एक से ज्यादा ट्रिगर्स (एलर्जन) हो सकते है।
बचावः- अस्थमा के मरीजों को सलाह दी जाती है, कि वे धूल, धुये, तेज गंध से दूर रहे व वे भोज्य पदार्थ न ले जिससे उन्हे लेने पर अस्थमा के लक्षण बढ जाते है, ज्यादा ठंण्ड से बचे, व सीलन वाले स्थान पर न रहे, तथा पालतू जानवर कुत्ता, बिल्ली को अपने विस्तर से दूर रखें व कीटनाशक दवायों का छिडकाव स्वंय न करे। ट्रिग्र्स से जहां तक संम्भव हो दूर रहे और परेशानी बढाने पर तुरन्त अपने चिकित्सक से सम्पर्क करे।
इलाजः- अस्थमा के मरीजों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित व्यायाम करे, सन्तुलित आहार ले। अस्थमा का मुख्य इलाज मुख्य से इनहेल (खीचने) वाले इनहेलर के रुप में होता है, ये दवाईयां, गोली, कैपसूल अथवा सिरप से ज्यादा कारगर होती है तथा इनके कोई साइड इफैक्ट भी नही होते है। यहा तक की इन्हे गर्भवती स्त्रिया भी ले सकती हैं।
Advertisement
झांसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


