workshop owner murder in pilibhit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वर्कशॉप में सो रहे मालिक की गोली लगने से मौत, हत्या की आशंका

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 जुलाई 2017 8:07 PM (IST)
वर्कशॉप में सो रहे मालिक की गोली लगने से मौत, हत्या की आशंका
पीलीभीत। पीलीभीत में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक वर्कशाॅप में सोये मालिक की गोली लगने से मौत हो गई। मौत को हत्यारों ने आत्महत्या दिखाने के लिए मृतक के हाथों में तमंचा फंसा दिया। हत्यारों की यह थ्योरी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस ने डाॅग स्क्वाइड व फोरेंसिक टीम के जरिये जाँच की। परिजनों ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला माधोटाण्डा क्षेत्र के कटपुरा गाँव का है। पुलिस ने बताया कि कटपुरा गाँव का रहने वाला हरविन्दर घर से एक किमी. की दूरी पर बेल्डिग की वर्कशाॅप चलाता था। यह वर्कशाॅप पार्टनरशिप में थी। पार्टनर के बाहर जाने पर हरविन्दर वर्कशाॅप में ही सोया हुआ था। रात में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी। गोली उसकी दांयी कनपटी से सटाकर मारी थी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए हत्यारों ने तमंचा उसके हाथों में फंसाकर पेट पर रख दिया था। पुलिस का मानना है कि गोली लगने के बाद किसी भी हालत में हाथ पेट पर तमंचे के साथ नहीं जा सकता। परमजीत मृतक के परिजन ने इस प्रकरण में हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। मामले की गम्भीरता देखते हुए एसपी कलानिधि नैथानी ने फोरेंसिक टीम व डाॅग स्क्वाइड को मौके पर रवाना कर दिया। दोनों ही टीमों की जाँच में अभी कुछ खास नहीं निकला है। पुलिस नशेबाजी और आश्नाई की दो लाइनों पर जाँच कर रही है। एएसपी रोहित मिश्रा ने कहा कि इस ब्लांड मर्डर को जल्द ही खोल लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement