Advertisement
कोड मोड्यूल 2024 के तहत खांसी व श्वसन संबंधी समस्या की रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला के कोडिनेटर गुजरात के डॉ.संदीप त्रिवेदी ने कहा कि खांसी व कफ से संबंधित बीमारियां सामान्य है। प्रदूषण, खान पान में फास्ट फूड का उपयोग एलर्जी व अस्थमा के मरीजों को बढ़ा रहे है। बच्चों को एसेन्स के रंगीन शरबत व आइसक्रीम नहीं दें। हाथ सहित बच्चों के कपड़ों व शरीर को साफ सुथरा रखे तथा धूल,घुआं आदि से बचाएं। बच्चे के खांसी व श्वास संबंधी बीमारी होने पर अभिभावक स्वयं कोई दवाई नहीं दें, विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह से दवाई दें।
उदयपुर के पद्मश्री अवार्ड नॉमिनी, भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी,मुंबई के प्रवक्ता उदयपुर के डॉ.देवेन्द्र सरीन ने कहा कि बच्चों में खांसी के अनेक कारण है इसकी सही जांच करवाकर इलाज करवाना जरूरी है। समय पर ईलाज नहीं करवाने पर बच्चे को अनेक जटिलताओं से सामना करना पड़ता है। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित चिकित्सकों से कहा कि वे बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करें। भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी,के नारे ’पैरी फैरी’’ यानी सुदूर ग्रामीण इलाकों तक बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के बारे में जन-जन को जानकारी दें।
जयपुर के प्रसिद्ध पल्मनोलॉजिस्ट डॉ बीए.एस.शर्मा ने कहा कि खांसी की बीमारी के दौरान चिकित्सकों द्वारा अंधाधुंध कफ व खांसी की दवाइयां बच्चों को देना अनुचित है। एक समय सीमा के दौरान बिना किसी दवाई के खांसी अपने आप ठीक हो जाती है। खांसी कोई बीमारी नहीं है, कई रोगों के लक्षण में बच्चों को खांसी होती है। खांसी होने पर बच्चों की सही बीमारी की जांच कर उसका ईलाज करना चाहिए। जो खांसी 15 दिन से अधिक समय तक रहे, खांसी के साथ खून आता है, बच्चे का शरीर नीला पड़ता है, आवाज में बदलाव आता है तब बच्चे में अस्थमा रोग का प्रमुख कारण नजर आता है। करोना के बाद व्यस्क व्यक्तियों के साथ कई बच्चों में भी दुषप्रभाव देखने को मिलते है। खांसी होने पर बच्चों को बार बार भर्ती करवाना, एन्टीबाइटिक देना, नेम्बूलाइजन करवाने की बजाए उसके रोग की जड़ में जाकर इलाज करना जरूरी है।
मुख्य वक्ता एस.एम.एस. मेडिकल कॉलेज जयपुर के शिशु औषध विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ.हरिमोहन मीना ने बच्चों को दिए जाने वाले खांसी के सिरप व दवाइयों के हानिकारक प्रभाव होते है। कई बार ये दवाइयां बच्चों की जान तक ले लेती है। उन्होंने कहा कि खांसी कोई बीमारी नहीं है अपितु बीमारी का लक्षण है। खांसी के कारण का पता लगाकर उसका उपचार करना चाहिए।
कार्यशाला के दौरान प्रश्नोत्तरी की गई जिसमें अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों का स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से डॉ.पी.सी.खत्री, डॉ.श्याम अग्रवाल, डॉ.गौरव गोम्बर, घन श्याम सिंह सेंगर, डॉ.मुकेश बेनीवाल, गजानंद तंवर, डॉ.कुलदीप बिठू आदि ने सम्मानित किया। बीकानेर पीडियाट्रिक सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह बीठू व सचिव डॉ.श्याम अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ.सारिका स्वामी ने आयोजन के महत्व को उजागर करते हुए अतिथियों व खांसी व कफ संबंधी बीमारियों के चिकित्सकों के ईलाज के बारे में बताया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


