Workshop organized for Childrens Science Conference-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए कार्यशाला आयोजित

khaskhabar.com: सोमवार, 11 सितम्बर 2023 8:10 PM (IST)
बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए कार्यशाला आयोजित
हमीरपुर। बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें साइंस टीचर्स ने भाग लिया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि इस कार्यशाला में विज्ञान सम्मेलन में होने वाली गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई। विषय विशेषज्ञ द्वारा विस्तार से जानकारी सांझा की गई। इससे अध्यापकों व बच्चों के लिए कार्य करने की प्रणाली सरल होगी। प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला हमीरपुर के प्रधान विकेश कौशल ने बताया कि जिला विज्ञान पर्यवेक्षक द्वारा आयोजित की गई इस कार्यशाला में सभी अध्यापकों को इसका लाभ हुआ है। भविष्य में बाल विज्ञान सम्मेलन में बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन होना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement