Advertisement
मांगे नहीं मानने पर सेवारत चिकित्सक 26 से दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे

26 अगस्त से होगा हर दिन दो घंटे कार्य अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण सिंह ओला ने बताया कि हजारों की संख्या में सेवारत चिकित्सक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय में चिकित्सक पहुंचे। बैठक में निदेशालय में सेवारत चिकित्सक प्रशासनिक अधिकारी का काम कर रहे चिकित्सकों को भी जोड़ा गया। सभी को काली पट्टी बांधकर विरोध में एकजुटता दिखाने की बात कहीं। उन्होंने ने बताया कि चिकित्सकों की मांगो पर चिकित्सा मंत्री ने 25 अगस्त तक विचार करने का आश्वासन दिया है। ओला ने बताया कि इसके बाद भी मांगों पर विचार नहीं होने पर सेवारत चिकित्सक 26 अगस्त से काली पट्टी बांधकर दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। 30 अगस्त को प्रदेश के सभी सेवारत चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


