Worker killed by crushing loader, road blocked-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोडर से कुचलकर मजदूर की मौत, सड़क जाम किया

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 फ़रवरी 2020 1:22 PM (IST)
लोडर से कुचलकर मजदूर की मौत, सड़क जाम किया
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव में बुधवार देर रात लोडर ट्रक से कुचलकर एक भट्ठा मजदूर की मौत हो गई, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ललौली के थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने गुरुवार को बताया, "बुधवार की देर रात सिधांव गांव का मजदूर मंझिल रैदास (45) ईट भट्ठे से मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रहा था, तभी गांव के मोड़ के पास बांदा की ओर से फतेहपुर जा रहा तेज रफ्तार लोडर ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।" उन्होंने बताया, "घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बांदा-टांडा राजमार्ग में जाम लगा दिया, जिससे काफी देर बाद यातायात बहाल कराया जा सका।" यादव ने बताया, "दुर्घटना करने वाले लोडर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और उसके फरार चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement