Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने का हो रहा काम: गजेंद्र सिंह शेखावत

उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा में पेश किया गया है। हमारा उद्देश्य है कि इस विषय पर गंभीरता से चर्चा की जाए। गहनता से चर्चा के साथ में ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी (जेपीसी) को भेजा गया है। इसमें 21 सदस्य लोकसभा और 10 सदस्य राज्यसभा के होंगे। ऐसा तय किया गया है कि अगले संसद सत्र के समय में दूसरे सप्ताह से पहले इसकी रिपोर्ट प्रकाशित हो जाए और सदन के पटल पर रखी जाए ताकि इसे अगले सेशन में ही पारित करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य रहा है कि राजनीति, राजनीतिक पार्टी और गवर्नेंस में सुचिता आनी चाहिए। मैं यह मानता हूं कि निश्चित तौर पर इसके चलते हुए राजनीतिक क्षेत्र में भी सुचिता का स्तर और बढ़ेगा।
केंद्रीय मंत्री ने 30 दिन से अधिक की न्यायिक हिरासत के बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों की स्वत: बर्खास्तगी के संविधान संशोधन बिल के विपक्ष के विरोध पर कहा कि जिन लोगों को डर है, वे लोग विरोध कर रहे हैं। जिन लोगों ने ऐसे काम किए हैं, उनको चिंता और भय होना स्वाभाविक है। आज इस परिपक्व होते हुए लोकतंत्र में यह आवश्यक है।
उपराष्ट्रपति चुनाव में 'दक्षिण बनाम दक्षिण' को लेकर उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव को क्षेत्रवाद में बांटकर कांग्रेस पार्टी ने देश को कमजोर किया है। मुझे लगता है इसे क्षेत्रवाद के रूप में देखने की बजाय विचार और व्यक्तित्व को केंद्र में रखकर देखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सीपी राधाकृष्ण जीवन भर विचारधारा के साथ खड़े रहे हैं और उन्होंने राष्ट्र सेवा का कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी के एनडीए उम्मीदवार होने के नाते उनकी जीत सुनिश्चित है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


