Work in subordinate courts of Rajasthan stalled: 20 thousand judicial employees on mass leave, demand for cadre restructuring-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान की अधीनस्थ अदालतों में कामकाज ठप : 20 हजार न्यायिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, कैडर पुनर्गठन की मांग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 12:09 PM (IST)
राजस्थान की अधीनस्थ अदालतों में कामकाज ठप : 20 हजार न्यायिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, कैडर पुनर्गठन की मांग
जयपुर। राजस्थान की लगभग 1638 अधीनस्थ अदालतों में न्यायिक कामकाज आज पूरी तरह से ठप हो गया है. प्रदेश के करीब 20,000 न्यायिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं. उनकी यह कार्रवाई कैडर पुनर्गठन की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर की गई है. राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के बैनर तले, कर्मचारी पिछले पाँच दिनों से जयपुर सेशन कोर्ट परिसर में धरना दे रहे हैं. संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई सुनवाई न होने के कारण अब संघ ने आज से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश का फैसला लिया है. संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र नारायण जोशी ने बताया कि न्यायिक कर्मचारियों में मंत्रालयी और स्टेनोग्राफर कैडर के पुनर्गठन की मांग पिछले दो साल से लंबित है. इस संबंध में हाईकोर्ट की फुल बेंच ने 6 मई 2023 को प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भेजा था, लेकिन सरकार ने दो साल बाद भी इसे लागू नहीं किया.
जोशी का आरोप है कि इस देरी के कारण न्यायिक कर्मचारियों को पदोन्नति के कम मौके मिल रहे हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है. उन्होंने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया, क्योंकि अन्य राज्य कर्मचारियों के इन दोनों संवर्गों का पुनर्गठन तुरंत कर दिया गया था.
न्यायिक कर्मचारियों ने मई में भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी, लेकिन भारत-पाक तनाव के चलते आंदोलन को स्थगित कर दिया था. इसके बाद, उन्होंने 14 जुलाई से एक बार फिर आंदोलन का ऐलान किया था, जो अब अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश में बदल गया है. इस हड़ताल से राज्य भर में न्यायिक प्रक्रियाएं बाधित हो गई हैं.

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement